प्रदेश

बालाघाट के एसडीएम तथा निर्वाचन अधिकारी बालाघाट विधानसभा क्षेत्र गोपाल कुमार सोनी निलंबित

आनंद ताम्रकार
बालाघाट 29 नवंबर ;अभी तक;  बालाघाट के एसडीएम तथा निर्वाचन अधिकारी बालाघाट विधानसभा क्षेत्र श्री गोपाल कुमार सोनी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही जबलपुर संभाग के संभागीय आयुक्त के आदेश पर की गई है।
                             इस कार्यवाही के पश्चात कलेक्टर डाक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक को अनुविभागीय अधिकारी का प्रभार अग्रिम आदेश तक सौंपे जाने के आदेश दिये है।
                             निर्वाचन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी बालाघाट श्री गोपाल सोनी पर निलंबन की कार्यवाही डाक मतपत्रों की निर्धारित समय से पूर्व सार्टिंग किये जाने एवं राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को सूचित नही किये जाने के परिपेक्ष्य में की गई है।
                            इसके पूर्व इसी प्रकरण के सिलसिले में लालबर्रा के तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी हिम्मत सिंग भवैदी को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button