प्रदेश

श्री भूरिया महादेव मेघदूत नगर में धूमधाम से मनाया गया महाशिव रात्रि पर्व

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १० मार्च ;अभी तक;  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेघदूत नगर स्थित भूरिया महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया।
                             मंदिर पर भूरिया महादेव की पूजा अर्चना के लिए प्रातः से ही भक्तो की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थी, शाम को बाबा का सतरंगी फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। सायं 7.30 बजे बड़ी संख्या में भक्तो ने मिलकर ढोल और ताशो के साथ महाआरती की, इसके बाद भव्य आयोजन  में 301 किलो साबूदाने की खिचड़ी का महाप्रसाद बनाकर बाबा भूरिया महादेव को भोग लगाया गया और भक्तो में वितरित किया गया।
                         इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. गौतम वप्ता, सचिव रघुनंदन बैरागी सहित समिति के नेमीचंद खिमेसरा, तनीश यादव, अनिल दशोरा, गोपाल पोरवाल, रामकिशन बिरला, संजय दक, पुखराज दशोरा, राजेंद्र खिमेसरा, तन्मय वप्ता, पं. राकेश शर्मा, राजीव नीमें, चंद्रपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश पाटीदार, रामलक्ष्मण पाटीदार, किशोर बैरागी, विकास गुप्ता, सुभाष भावसार,का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button