प्रदेश

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ ने गुरूवर्या श्री अर्हताश्रीजी म.सा. ठाणा 4 की अगवानी की

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ३० जून ;अभी तक;  प.पू. साध्वी श्री अमितगुणाश्री श्रीजी म.सा. एवं प.पू. साध्वी श्री अमीदर्शा मृदुपूर्णा श्री जी म.सा. की शिष्या प.पू. साध्वी श्री अर्हता श्रीजी म.सा. ठाणा 4 का वर्षावास हेतु मंदसौर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। साध्वी श्री अर्हता श्रीजी म.सा., साध्वी श्री मैत्रीपूर्णा श्रीजी म.सा., साध्वी श्री रयनपूर्णाश्रीजी म.सा., साध्वी श्री सिद्धमपूर्णश्रीजी म.सा.के मंगल प्रवेश पर श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ मंदसौर द्वारा अगवानी कर गुरू वंदन एवं गहुली की गई।
                                   इस पावन अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं मूर्तिपूजक संघ ने गुरुवर्या श्री अहर्ताश्रीजी महाराज साहब के सफल चातुर्मास की शुभकामना व्यक्त की। इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के संयोजक सुरेंद्र लोढ़ा, अध्यक्ष अरविंद बोथरा, खतरगच्छ श्री संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र डोसी, आदिनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष अभय चौरड़िया, बलवंत कोठारी, संजय लोढ़ा, अभय डोसी, ललित लोढ़ा, योगेश पटेल, विनोद कुकडा, दीपक जैन, राकेश दुग्गड़, हस्तीमल नाहर, निर्मल सुराना, धर्मेन्द्र चण्डावला, राजकुमार डोसी, देवेन्द्र चौधरी, श्रेयांस हिंगड़, अजय नाहटा, आशीष खिमेसरा, अजय फांफरिया, रमेश डालर, सुरेश नाहटा, दिलीप डांगी, छोटेलाल धारीवाल, सुरेश कोठारी, राजेश कोठारी, धरमचन्द्र जैन, सुरेन्द्र जैन योग गुरू, मीना बोथरा, हंसा पोखरना, सुनीता कोठारी सहित बड़ी संख्या मंे मूर्तिपूजक संघ के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button