प्रदेश

वाहन चैकिंग के दौरान 11 लाख 70 की राशि एसएसटी की टीम ने की जप्त..

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 1 नवम्बर ;अभी तक;  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की सनावद में चुनाव आचार संहिता के चलते एसएसटी और पुलिस टीम ने एक बडी कार्यवाही करते हुए एक कार और एक बाईक से जब्त 11 लाख 70 हजार रूपये जप्त किये।
                                         सनावद थाना क्षेत्र के सताजना स्थित चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान मिर्च व्यापारी अनिल कुमार गर्ग की कार से 9 लाख रुपए जप्त किये। वही बाईक सवार संजय वर्मा निवासी दोगाव के पास से 2 लाख 70 हजार रुपए जब्त किये।
दोनो व्यक्ति टीम को वैध दस्तावेज नही दिखा पाए।
                                             एएसपी मनोहर सिह वारिया ने मीडिया को बताया की वाहन चैकिंग के दौरान एसएसटी की टीम ने कार चालक और एक बाईक सवार से 11 लाख 70 हजार रूपये जप्त किये है। पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके पर प्रमाण दस्तावेज पेश नही करने पर कार्यवाही की गई है।
                                             पुलिस मिर्च व्यापारी अनिल कुमार गर्ग की कार से 9 लाख रुपए कार के अन्दर छुपाकर रखे जप्त किये है वही बाईक सवार ग्रामीण संजय वर्मा निवासी दोगांव के पास से 2 लाख 70 हजार रूपये जप्त कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
                                     कार सवार व्यापारी और बाईक सवार ग्रामीण को अब जप्त राशि के प्रमाण और दस्तावेज जिला स्तरीय टीम को जाॅच में बताना पढेगे।

Related Articles

Back to top button