प्रदेश

कांग्रेस पार्टी ने दिया ज्ञापन

दीपक शर्मा

पन्ना, 17 फरवरी ,अभीतक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सेन के नेतृत्व में मुख्य आयकर आयुक्त दिल्ली के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौपा गया है। उक्त ज्ञापन मे उल्लेख किया गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस कमेटी के बैंक खातो को राजनैतिक द्वेष बस तथा भाजपा सरकार के इशारे पर अवैध रूप से खाता फ्रीज किये गये है। जिनको तत्काल बहाल करने की मांग की गई तथा भारतीय जनता पार्टी की हिटलर शाही मानसिकता को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सवाल खडे किये है तथा ज्ञापन सौपते हुए चेतावनदी दी गई की जल्द ही पार्टी के खाता बहाल नही किये जाते है तो पन्ना सहित पूरे देश मे बडा आन्दोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनीश खान, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज सेन, सरदार सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजबहादुर पटेल पन्ना ब्लॉक अध्यक्ष अक्षय तिवारी, अजयगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष दादूराम मिश्रा पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष शशिकांत दीक्षित विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ पटेरिया अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉक्टर कदीर खान, रियासत खान, रेहान खान, नरेंद्र विश्वकर्मा राजा बाबू पटेल, अनुज श्रीवास, दीपेंद्र विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, अभिषेक चौरसिया रवि तिवारी रामदास जाटव अशोक अहिरवार एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button