प्रदेश

श्रावण अधिक मास शिवरात्रि पर भगवान श्री पशुपतिनाथ का अभिषेक किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १५ अगस्त ;अभी तक;  14 अगस्त को बेहद शुभ योग रहा-श्रावण अधिक मास शिवरात्रि। पहला शुभ योग तो यह है कि यह सावन के सोमवार के व्रत के दिन पड़ रही है और दूसरा आज स्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस शुभ संयोग में भगवान शिव की पूजा बहुत ही फलदायी होती है।सावन अधिक मास की चतुर्दशी तिथि 14 अगस्त को सुबह 10.15 से शुरू हो रही है जो 15 अगस्त को दोपहर 12.26 तक रहेगी। ऐसे में शिवरात्रि का व्रत आज 14 अगस्त को रखा जाएगा। इस साल सावन में दो मासिक शिवरात्रि का संयोग बना है। सावन की शिवरात्रि का व्रत हो चुका है लेकिन अधिक मास शिवरात्रि आज 14 अगस्त को है। इस दिन सोमवार होने से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है।इस बार सावन में जो श्रद्धालु अभी तक महादेव का जलाभिषेक नहीं कर पाए हैं, वे आज  शिवरात्रि पर जलाभिषेक करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।
                                   इस आशय जानकारी श्री प्रेम प्रकाश सेवा मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शिवानी ने देते हुए बताया कि श्रावण मास के छठे सोमवार को श्री प्रेम प्रकाश आश्रम मन्दसौर में अंचल के विद्वान पंडित उमेश जोशी के सानिध्य में भक्ति भाव व श्रद्धा के साथ अमृत वेला में प्रातः 6बजे अष्टधातु की प्रतिमा का अभिषेक श्रीमती दिव्या नारायण एवं गिरीश शिवानी ने सम्पन्न की।
                            इस अवसर पर श्रीमती रेखा- हरिश उत्तवानी, श्रीमती शोभा-प्रकाश हीरानी श्रीमती देवी- मोहनदास फतनानी, श्रीमती ममता नरेंद्र संगतानी, चंदी रामचंदानी, नरेश फतनानी, श्रीमती हीना बालानी, श्रीमती कुंती पमनानी ने सहभागिता कर अभिषेक कि विधि सम्पन्न की।

Related Articles

Back to top button