प्रदेश

ग्राम द्वारी मे कांग्रेस पार्टी द्वारा समरसता कार्यक्रम किया आयोजित बुजुर्गो का किया सम्मान

दीपक शर्मा

पन्ना २९ अगस्त ;अभी तक; ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा ग्राम द्वारी मे समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह द्वारा की गई।

                               इस अवसर पर सभी वर्गो आदिवासी, दलित, पिछडा वर्ग तथा अन्य वर्गो के बुजुर्गो का सम्मान किया गया एवं रक्षा बंधन मिलन समारोह के दौरान उपस्थित बुजुर्गो को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत द्वारी के सरपंच नाथुराम लोहरहा तथा कुजीलाल अहिरवार सहित वरिष्टजनो का साल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया।

इस दौरान अनेक लोगो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा कांग्रेस पार्टी की रीतियों, नीतियों, योजनाओं से प्रभावित हो कर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जितायेगें तथा प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

उक्त कार्यक्रम मे अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक फुन्दर चौधरी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भभुत सिंह राजपूत, सेवानिवृत्त डीएसपी पूरनलाल प्रजापति, श्रीमती इन्दू तिवारी, कृष्ण प्रताप सिंह चनपुरिया, रामऔतार बडगैया, विजय पान्डेय, रावेन्द्र पान्डेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हक्कून दहायत, महेन्द्र पटेल, उदयपाल सिंह, नेपाल सिंह, लक्ष्मण पटेल, जीतेन्द्र बुन्देला, बबलू राजा, दिनेश सिंह, मोहित यादव, राम प्रकाश, केशरी अहिरवार, श्रीमती लक्ष्मी दहायत, धूराम चौधरी, लल्ला बाई, फोईलाल चौधरी, दरबारी चौधरी, ओम प्रकाश अहिरवार, रामलाल अहिरवार, इस्ला मोहम्मद, केदार पटेल, हेतराम पटेल, हीरा सिंह यादव, जीतेन्द्र सिंह, मंगल सिंह, मुकेश द्विवेदी, शेख निजाम, रतन सिंह, तेज सिंह, दीपू शर्मा, पुष्पेन्द्र सोनी, मानवेन्द्र सिंह, आदि।

Related Articles

Back to top button