प्रदेश

सभी पटवारी नियम के अनुसार कार्य करें- कलेक्‍टर श्री यादव

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 7 मार्च ;अभी तक;  कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव ने पीजी कॉलेज मंदसौर में पटवारी प्रशिक्षण शाला का शुभारंभ किया। पटवारियों को प्रशिक्षण छ: माह तक दिया जायेगा। जिसमें 4 माह तक ट्रेनिंग, 1 माह कम्‍प्‍युटर एवं 1 माह पटवारियों के साथ फील्‍ड का अनुभव देंगे। इस दौरान सीईओ जिला पंयाचत श्री कुमार सत्‍यम, संयुक्‍त कलेक्टर श्री राकेश शर्मा, डा. जेके जैन एवं पटवारी उपस्थित थे।
                                          प्रशिक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री यादव ने सभी पटवारियों को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि सभी पटवारी नियम के अनुसार कार्य  करें। प्रशिक्षण में अच्‍छे से लेवे। सिमांकन, रिपार्ट के बारें में कोई बात समझ में नही आती है तो पुछे। हमेंशा सिखने का प्रयास करें। मन लगाकर कार्य करें। समन्‍वय के साथ कार्य करें।
                                            सीईओ जिला पंचायत श्री सत्‍यम ने कहा कि सभी पटवारियों को नियमित आना है। हमेंशा बेहतर कार्य करें। नियम कानुन के बारें में जानकारी रखे।

Related Articles

Back to top button