प्रदेश

डंपर और बाइक की भिड़ंत, तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर 

आशुतोष पुरोहित
खरगोन २५  नवम्बर- ;अभी तक;  जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर भगवानपुरा थाना क्षेत्र के पीपलझोपा क्षेत्र के हल्दिया घाटी में डंपर और बाइक की भींडत में दर्दनाक सडक हादसे माॅ और दो मासूम तीन की मौत हो गई। वही पिता और एक बेटी गंभीर घायल हो गये। एक ही परिवार के दो बच्चों और उसकी मां की मौत होने से आदिवासी अंचल में शोक छा गया। पिता व डेढ़ वर्षीय बालिका दोनों गंभीर का जिला अस्पताल में भर्ती किया है। हादसा शुक्रवार की देर शाम हुआ। खरगोन कोतवाली टी आई बीएल मंडलोई ने बताया की दिनेश पुत्र दीरला 40 वर्षीय अपनी पत्नी छीनी बाई 31 वर्षीय, अर्जुन पांच वर्षीय, आरती तीन वर्षीय व डेढ़ वर्षीय सविना के साथ बाइक से पीपलझोपा की ओर जा रहा था। हल्दिया घाटी मोड़ पर अचानक सामने से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर ने बाईक को टक्कर मार दी। इसमें अर्जुन और आरती सहित छीनी बाई की मौत हो गई है।दिनेश व डेढ़ वर्षीय सविना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया गया। दोनो घायलो का उपचार किया जा रहा है।
जिला अस्पताल पहुंचे भगवानपुरा विधायक केदार डाबर ने घटना को दुखद बताया। केदार डाबर ने जिला अस्पताल में बेहतर उपचार के सिविल सर्जन सहित डाॅक्टरो को निर्देश दिये। घटना बताते हुए खेद जताते हुए प्रशासन शासन से आर्थिक मदद मुआवजा देने की मांग की है।
     इधर मौके पर पहुंची पुलिस को गुस्साए लोगों ने भगा दिया। इसके बाद एसपी धर्मवीर सिंह भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे। उधर, हादसे के बाद लोगों ने धरना दे दिया। यहां रोड सुधार की मांग की है। साथ ही परिजनों को उचित मुआवजे की मांग की है। अस्पताल स्टाप और पुलिस ने मासूम का कराया इलाज।

Related Articles

Back to top button