प्रदेश

दो करोड़ से बनने वाला पथ बिहार नहर पट्टी का निर्माण कार्य चढा भ्रष्टाचार की भेंट, बनते ही उखड गई सडक

दीपक शर्मा

पन्ना १६ अप्रैल ;अभी तक; नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा अधो संरचना विकास मद की राशि से मोहन निवास नाला नहर पट्टी निर्माण का कार्य विगत वर्ष से कराये जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य में पहले सडक का निर्माण कराया गया जो बनते ही अनेको स्थानो से टूट गई तथा उसके परखच्चे उड गयें।

                                      इसी प्रकार नाली का निर्माण भी मनमाने ढंग से सांप सीढी की तरह किया जा रहा है। निर्माण कार्य मे घटिया एवं गुणवत्ता विहीन मटेरियल लगातार उपयोग किया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य एक करोड़ 66 लाख की राशि से किया जाना है। जिसमें सीसी सडक, नाली तथा फेवर फुटपाथ बनाया जाना है। उक्त कार्य बेहतर तथा आम लोगो के घूमने तथा वांकिग के लिए किया जाना था, लेकिन लगता है, उक्त राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ रही है तथा उक्त निर्माण कार्य से आम लोगो को कोई लाभ नही है। निर्माण कार्य एल के आर कन्ट्रक्श्न कंपनी भोपाल अनन्त मिश्रा के द्वारा किया जा रहा है। मनमाने ढंग से किये जा रहें निर्माण कार्य की देख रेख नगर पालिका को एजेन्सी बनाया गया था। लेकिन नगर पालिका द्वारा संबंधित निर्माण कार्य में कोई रूचि नही ली जा रही है तथा शासन की राशि का व्याप्क दुरपयोग किया जा रहा है तथा ठेकेदार को आर्थिक लाभ पंहुचाया जा रहा है। जबकी उक्त पथ बिहार नहर पट्टी को लेकर सांसद एवं खनिज मंत्री सहित जिले के प्रशासनिक अमला का प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। लेकिन अब उक्त निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन किया जा रहा है तथा व्याप्क स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा है। अनेको बार समाचार पत्रो मे भी मामले को जिम्मेवार अधिकारीयों के संज्ञान मे लाया गया। लेकिन उसके बावजूद संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई। नगर पालिका द्वारा निर्माण कार्य की अवधि जो निर्धारित की गई थी वह अवधि पूर्ण हो चुकी है, लेकिन अभी तक कार्य अधुरा है, नाली का कार्य चल रहा है, पेबर लगाने का अभी शुभारंभ भी नही हुआ है मतलब यह कार्य वर्षा तक कछुआ गति से चलता रहेगा, उसके बावजूद जिम्मेवार एजेन्सी नगर पालिका द्वारा संबंधित के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जा रही है। स्थानीय लोगो ने नगर पालिका तथा जिले के जिम्मेवार अधिकारीयों से कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Back to top button