प्रदेश

राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद ने मनाई आचार्य जयंतसेनजी की पूण्य  सप्तमी

महावीर अग्रवाल

मंदसौर १२ मई ;अभी तक;  अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा मंदसौर द्वारा परम पूज्य गुरुदेव पुण्य सम्राट आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयंत सेन सुरीश्वर जी महाराजा के 73 वी पुण्यतिथि पर गौशाला में गौ माता को  हरे चारे का आहार कराया गया। यह प्रकल्प संपूर्ण साल भर हर महीने की पुण्य सप्तमी पर किया जाता है। कार्यक्रम के लाभार्थी सूरजमल कर्णावट परिवार थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुण्य सम्राट के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं 5 नवकार गिनकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
                            लाभार्थी परिवार के अंबालाल कर्णावट, अशोक कर्णावट परिवार का बहुमान नवयुवक परिषद के अध्यक्ष अजय फाफरिया ने किया कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कमलेश सालेचा ने किया अंत मे  परिषद के सह कोषाध्यक्ष जयेश डांगी ने आभार माना।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र डोसी, अनिल खाबिया, विपिन चपरोत् लाभार्थी परिवार के अंबालाल कर्णावट, प्रकाश कर्णावट, अशोक कर्णावट, कैलाश कर्णावट, दिलीप कर्नावट, अनिल कर्णावट, मनीष कर्णावट, संदीप कर्णावट आदि अनेक समाज जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button