प्रदेश

कार में अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मारी, दो लोगों की मौके पर मौत तथा एक गंभीर घायल

 देवेश शर्मा
मुरैना 20 जून ;अभी तक;  मुरैना ज़िला मुख्यालय से लगभग दस किमी दूर नैशनल हाइवे पर सोमबार रात एक कार में अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्ति हो गई। घायल को ईलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना कारित करने वाला अज्ञात वाहन मौके से भाग गया है।
                             थाना प्रभारी सिविल लाइंस प्रवीण चौहान ने बताया कि एबी रोड हाईवे स्थित गंगापुर हनुमान मंदिर के पास यह हादसा घटित हुआ है। पास में ही चोर का पुरा गांव स्थित बौद्ध भिछुओं का मंदिर है। उन्होने बताया कि एक अल्टो कार में सवार तीन लोग मुरैना बौद्ध मन्दिर से लौटकर जा रहे थे। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे सामने से किसी बड़े तेज रफ्तार वाहन ने कार में टक्कर मार दी जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल था।उसे जिला अस्पताल में बेहोशी हालत में भर्ती कराया गया था।
                        उन्होंने बताया कि घायल बौद्ध भिक्षु ने सुबह होश में आने के बाद बताया कि वे मुरैना जिला स्थित चोरपुरा गांव में बौद्ध धर्म के मंदिर  पर अयोजित   कार्यक्रम में शरीक होने के बाद वापस जा रहे थे , तभी रात में गंगापुर हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।  पुलिस ने बताया कि सुबह शिनाख्ती बाद पता चला है कि बौद्घ भिक्षु थेरो शारिपुत्त,56 निवासी बुद्ध विहार और भदन्त शददातिसम थेरो 58,निवासी ग्वालियर की मौत हुई है, एक अन्य घायल बौद्ध भिक्षु सुबद्ध  है। इन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन घटना के बाद भाग निकला। उसकी तालाश की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button