प्रदेश

अमर्यादित हो गए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री- अमित द्विवेदी

एस पी वर्मा 

 सिंगरौली,8 अप्रैल ,  अभीतक ।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब पूरी तरीके से अमर्यादित हो चुके हैं शायद उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव का नतीजा कांग्रेस के पक्ष में ना जाए। इसी डर और भय के चलते मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उक्त बातें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कही है। श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि शिवराज जी कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का अंत करना चाहते थे और आज अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। पूरी दुनिया देख रही है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कैसी हरकतें कर रहे है। उनके भीतर की सारी सभ्यता, मर्यादा और संस्कार समाप्त हो चुके हैं।  श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहां है कि मुझे अपने अपमान की फिक्र नहीं है। मैं तो पिछले 44 साल से मध्य प्रदेश की जनता की सेवा कर रहा हूं और आखिरी सांस तक करता रहूंगा।

लेकिन मुझे दुख इस बात का है कि मध्य प्रदेश जैसे महान राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ऐसे कुंठित विचारों वाला व्यक्ति बैठे है। ऐसे व्यक्ति का मुख्यमंत्री होना प्रदेश की 8 करोड़ जनता का अपमान है। लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आप का षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा। शिवराज मध्य प्रदेश शांति का टापू था और रहेगा। लेकिन आपने अपने 18 साल के कुशासन में मध्यप्रदेश की शांति भंग कर दी है। जब आप सुबह मीडिया से मुखातिब होकर मुझे गालियां दे रहे थे, तब भी मुख्यमंत्री आवास के बाहर हजारों कर्मचारी आप के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। आपने नौजवानों से रोजगार छीन लिया है, किसानों से उपज का सही मूल्य छीन लिया है, बहनों से उनकी सुरक्षा छीन ली है, अल्पसंख्यक, दलित और आदिवासियों से सामाजिक न्याय छीन लिया है, पिछड़ा वर्ग से कांग्रेस का दिया आरक्षण छीन लिया है, सामान्य वर्ग से विकास की संभावनाएं छीन ली हैं। आपने हर वर्ग के जीवन से सुख शांति का हरण कर लिया है। आपने 18 साल में पूरी एक पीढ़ी बर्बाद कर दी है। इतिहास आपको कभी माफ नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button