प्रदेश

पहली बार जिले के तीन पुलिस थानों ने पकड़ी कोई 6 किलो अवैध अफीम

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १६ अप्रैल ;अभी तक;  जिले के मन्दसौर शहर कोतवाली , पिपलियामंडी व सुवासरा पुलिस ने गत रात्रि में सूचना पर 5 किलो 950 ग्राम अवैधव अफीम जप्त कर 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
                               शहर कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक श्री जितेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि सूचना पर नाका नम्बर 10 महू नीमच रोड फोरलेंन पर मोटरसाइकिल से अर्जुन पिता कंवरलाल 31 निवासी नई कालोनी विसन्या थाना नीमच की और से किस्मत पिता रामनारायण 26 निवासी नारायणगढ़ को अवैध अफीम देने आ रहा था जिसे नाकेबंदी कर पकड़ा और तलाशी ली तो इसके पास से 2 किलो 800 ग्राम अवैध पाई गई जिसे जप्त कर दोनो को गिरफ्तार किया गया। जप्त अफीम की कीमत 4 लाख  रु बताई गई। पुलिस ने दोनो से एक- एक मोबाईल भी जप्त किया है। इस घटना में पुलिस ने अवैध अफीम देने वाले के साथ ही लेने वाले को भी धर दबोचा।
                          तस्करी दूसरी घटना में पिपलियामंडी पुलिस ने नारायणगढ़ पिपलियामंडी रोड़ पर मोटरसाइकिल से आ रहे राहुल पंवार 23 निवासी नारायणगढ़ व दशरथ पाटीदार 30 निवासी ग्राम मिंडलाखेड़ा को रोक कर तलाशी लेने पर इनके पास से एक थैले में रखी  2 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम कीमती 2 लाख 70 हजार रु की पाई गई जिसे जप्त कर दोनो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे एक मोबाईल भी जप्त किया गया।
पुलिस कार्यवाही की तीसरी घटना में जिले की सुवासरा पुलिस के टीआई श्री शिवांशु मालवीय ने सूचना पर सुवासरा रेलवे स्टेशन पर पैदल जा रहे बालूसिंह 45 निवासी ग्राम सेमलीवक्ता थाना भवानीमण्डी राजस्थान को रोक कर तलाशी ली तो इसके दाहिने पैर पर बंधी 450 ग्राम अवैध अफीम कीमती 45 हजार रु की पाई गई जिसे जप्त कर इसे गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकार जिले के तीन पुलिस थानों ने कोई 7 लाख रु कीमत की 5 किलो 950 ग्राम अवैध अफीम जप्त कर 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

 

Related Articles

Back to top button