प्रदेश

मणी लेने के चक्कर मे तीस वर्षीय युवक की हत्या अरोपी फरार

दीपक शर्मा

पन्ना २१ अगस्त ;अभी तक;   जिलंे के शाहनगर थाना मुख्यालय में एक तीस वर्षीय युवक का शव रक्त रंजित हालत में मिला जिसकी सूचना लोगो द्वारा शाहनगर पुलिस को दी गई थी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया तथा पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिये स्वास्थ केन्द्व शाहनगर लाया गया।  युवक की पहचान विकास पान्डेय निवास उप्र के रूप मंे की गई।  फिलहाल मृतक की हत्या चाकू घोंपकर की गई है।

                           इस संबंध में बताया जाता है  कि मृतक अरोपियो के पास नाग मणी लेेने आया था इसी दौरान विवाद के चलते अरोपियो ने हत्या की है।  बताया जाता है कि मृतक तथा हत्यारों की मुलाकात छतरपुर जिले कै बागेश्वर धाम में हुई थी मुलाकात के बाद शाहनगर आया था घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक पन्ना एस साई कृष्ण थोटा ने घटना स्थल पर पहुंचकर साथ ही पवई एस ङी ओ पी फिंन्गर प्रिन्ट  एक्सपर्ट सहित ङाग सागर टीम भी पहूंची है तथा मामले की जांच क रही है।

Related Articles

Back to top button