प्रदेश

आचार्य श्री विजयराजजी म.सा. का भव्य मंगल प्रवेश 20 मार्च को

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १८ मार्च ;अभी तक;  श्री साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ मंदसौर के प्रबल पुण्योदय से जिनशासन गौरव परम श्रद्धेय आचार्य भगवन 1008 श्री विजयराजजी म.सा. आदि ठाणा एवं आज्ञानुवर्ती शासन प्रभाविका महासती श्री पारसकुंवरजी म.सा. आदि ठाणा का दशपुर की धरा मंदसौर पर होली चातुर्मास करने हेतु कल दिनांक 20 मार्च 2024 बुधवार को प्रातः 9 बजे नाहटा चौराहा स्थित श्रीमती वीणा वीरेन्द्र एवं कपिल नाहटा के निवास स्थान से बीपीएल चौराहा, महावीर भवन होते हुए ‘नवकार भवन’ शास्त्री कॉलोनी पर मंगल प्रवेश होगा। मंगल प्रवेश पर पधारने वाले महानुभाव के नवकारसी के लाभार्थी श्रीमती वीणा वीरेन्द्र कपिल स्वाती नाहटा परिवार है।
                              शान्त क्रांति संघ के आचार्य श्री विजयराजजी म.सा. रखे जाने वाले सभी आगारों के साथ दिनांक 28 मार्च 2024, गुरूवार को हर्ष विलास पैलेस स्टेशन के पास मंदसौर में होली चातुर्मास के अवसर पर प्रवचन सभा में उनके आज्ञानुवर्ती संयती आत्माओं के आगामी चातुर्मास की घोषणा की जायेगी।
                             होली चातुर्मास के प्रसंग पर विभिन्न आसपास के क्षेत्रों से उपाध्याय प्रवर श्री जितेशमुनिजी म.सा. एवं अन्य संत सतियाजी का विहार मंदसौर की ओर चल रहा है। आप सभी के दर्शन-वंदन का लाभ सहज ही मंदसौर सकल जैन समाज को प्राप्त होगा।
शान्त क्रांति संघ के अध्यक्ष विमल पामेचा, संरक्षक गजराज जैन, कोमल बाफना, महामंत्रीगण शेखर कासमा, भूपेन्द्र भण्डारी, अनिल डूंगरवाल, कोषाध्यक्ष हस्तीमल जैन (मुन्नाभाई), लोकेन्द्र जैन, युवा संघ अध्यक्ष विनोद मेहता, मंत्री दिनेश गरोठवाला एवं समस्त पदाधिकारीगण, संघ के वरिष्ठजनों ने संयुक्त स्थानकवासी जैन समाज के श्रावक एवं श्राविकाओं से विनम्र निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मंगल प्रवेश में पधारकर जिन शासन की शोभा बढ़ावे।
उपरोक्त जानकारी युवा संघ अध्यक्ष विनोद मेहता ने दी।

Related Articles

Back to top button