प्रदेश

मनुष्य में परिवर्तन लाने की ताकत केवल गायत्री मंत्र में है दलोदा सगरा में जनसैलाब उमड़ा

महावीर अग्रवाल

मंदसौर १६ अप्रैल ;अभी तक;  अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा दलोदा सगरा के अंदर तीसरे दिवस में भारी संख्या में 108 कुंडीय यज्ञ में भागीदारी करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। गायत्री मंत्र यज्ञ के प्रति धीरे-धीरे भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व में देहरा विश्वास जाग उठा है। गायत्री परिवार की टोली के द्वारा 108 कुंडीय यज्ञ में हर धर्म हर जाति का व्यक्ति इसमें भागीदारी कर रहा है।

                             वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का संदेश लेकर पहुंचे उन्होंने कहा कि जो परम पूज्य गुरुदेव ने भविष्यवाणी करी थी आने वाले समय में गायत्री मंत्र ही व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने की सामर्थ रखेगा और यह यज्ञ जोकि धीरे-धीरे भारत में जिसके आधार पर हमारी संपूर्ण संस्कृति आधारित है वह केवल विवाह संस्कार में एवं गृह प्रवेश में ही या फिर कोई शुभ कार्य में किया जाता था लेकिन अब तो प्रति नवरात्रि हर रविवार गांव-गांव में अश्वमेध यज्ञ जैसे बड़े आयोजन गायत्री परिवार ने करके इस संस्कृति को इतनी सरल और सुलभ बना दिया है कि एक गरीब व्यक्ति भी इस महामंत्र के साथ अपने जीवन में परिवर्तन लाकर अपने समाज और संस्कृति के उत्थान की बात करने की सामर्थ रखने लगा है परम पूज्य गुरुदेव ने गायत्री को घर घर पहुंचाने के लिए वर्तमान में संपूर्ण भारत के अंदर एक करोड़ शिष्य से भी अधिक किसी भी प्रकार का  व्यसन ना करते हुए पूर्ण रूप से प्रशिक्षित होकर गायत्री को साधना करते हुए दलोदा सगरा की पवित्र भूमि पहुंचकर टोली नायक श्री अरुण जी खंडाकले शहर टोली नायक बसंती लाल सोलंकी युग संगीत गायक श्री ओंकार  जी पाटीदार नारायण जी रघु वंशी वादक श्री बसंत जी यादव शांतिकुंज की विशेष टोली के द्वारा 108 आज के दिन कराई गई हजारों श्रद्धालुओं ने परम पूज्य गुरुदेव की गुरु दीक्षा के साथ ही अपनी कई बुराइयों को यज्ञ में समर्पित किया और इस यज्ञ के अंदर पुशवन संस्कार विद्यारंभ संस्कार यज्ञोपवीत संस्कार जन्मदिवस संस्कार के साथ ही यज्ञ जीवन जीने की दलोदा सगरा में हजारों श्रद्धालुओं ने शपथ ली वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का संदेश देते हुए श्री अरुण जी ने कहा परम पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद से आज हम अपनी भारतीय संस्कृति को घर-घर पहुंचाने में समर्थ हो पाए जो परम पूज्य गुरुदेव ने कहा था कि आने वाला समय व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान बनेगा मानव मात्र एक समान एक पिता की संतान मनुष्य में देवत्व का अवतरण धरती को स्वर्ग बनाने का संकल्प लेकर 21वी सदी उज्जवल सभी का जो नारा दिया था वह संपूर्ण विश्व में दिखने लगा है और यह हमारे शक्तिपीठ के केंद्र गांव गांव में परिवर्तन की ओर ले जाएंगे सहाटोली नायक बसंती लाल सोलंकी ने कहा धर्म तंत्र से लोक शिक्षण गायत्री परिवार की यज्ञ में यह विशेष रूप से सिखाया जाता है आज गांव गांव के अंदर यह पीले वस्त्र धारण करते हुए निस्वार्थ भाव से गुरु के प्रति समर्पित होकर अपनी कमाई का अंश लगाकर भारतीय संस्कृति को स्थापना का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं इसी प्रकार के कार्यकर्ताओं के दम पर युग परिवर्तन की आशा टिकी है दलोदा सगरा केंद्र युग ऋषि वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के द्वारा रचित 35 सो पुस्तकें एवं मनुष्य में किस प्रकार से अपने गलत संस्कारों को छुड़ाया जाए।

उज्जैन गायत्री शक्तिपीठ द्वारा विशेष साहित्य का स्टाल लगाया गया है दलोदा सगरा के अंदर आज 17 अप्रैल सोमवार को भावपूर्ण आरती होने वाली है सभी से निवेदन है कि प्रातः 8.00 बजे यज्ञ प्रारंभ हो जाएगा बड़ी संख्या में पूरे जिले के साथ प्रदेश स्तर के व्यक्ति भी पहुंच रहे हैं। यज्ञ प्रातः 8.00 बजे प्रारंभ होकर 11.00 बजे तक सतत पारियों में चलेगा। इस अवसर को आप चुके नहीं अभी पहुंचे युग ऋषि का संदेश यज्ञ में अवश्य प्राप्त करें यह जानकारी दलोदा सगरा के मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता एवं दशरथ लाल टेलर ने दी।

Related Articles

Back to top button