महावीर अग्रवाल
मंदसौर ३० अक्टूबर ;अभी तक; प्रदेश की वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग के समर्थन में सीतामउ मंडल में गांव-गांव में सघन जनसंपर्क किया ।
देवड़ा ने मंडल के ग्राम महुआ, बहुवी, खेताखेड़ा, बोरखेड़ी, बाकली, सालरिया, करनाली, खजूरी, बरूखेड़ा, करण्नपुरा, चिकला, गलियारा, धाराखेड़ी, खेड़ा, सेमलिया व काचरिया में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग को वोट देकर वियजी आर्शीवाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान उन्हाने कहां कि 15 साल से सत्ता की भूखी बैठी कांग्रेस ने 15 माह में ही तबादला उद्योग खोल डाला। दलालों का जमावड़ा वल्लभ भवन में हो गया। विकास से कोई नाता नहीं रहा। जो जनकल्याणकारी योजनाएं शिवराज ने शुरू की थी उन्है बंद कर दिया। केवल प्रदेश में दलाली का कार्य रह गया। यह चुनाव भाजपा नहीं आप लड़ रहे है। सत्य और असत्य में आपकों किसना साथ देना यह आपकों तय करना है।
उन्होने कार्यकर्ताओं से कहां कि जीत सुनिश्चित हो तो भी परिश्रम की पराकाष्ठा करने से पीछे मत हटिये, अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए। सबसे बेहतर करने की कोशिश कीजिए। केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और प्रदेश के हितों के निर्णय ले रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि पार्टी के निर्णय को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी को मजबूत बनाएं। लक्ष्य अटल है, विजय सुनिश्चित है, फिर भी विनम्रता के साथ जुटे रहिए।
Post your comments