प्रदेश

जिंदा आदमी की बाजे-गाजे के साथ निकली अर्थी, पूरे शहर में घुमाया गया, जानिए क्या है मामला

महावीर अग्रवाल
 मन्दसौर  २६ अगस्त ;अभी तक;  मन्दसौर  में जिंदा आदमी की अर्थी जब बाजे-गाजे के साथ निकली तो देखने वाले देखते ही रह गए। पूरे विधि विधान के साथ काठी सजाकर राम नाम सत्य हैं बोलते हुए शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा को मन्दसौर के मुख्य चौराहों पर  घुमाया गया।
                               बता दें कि मन्दसौर जिले में इन दिनों मानसून रूठा हुआ है रूठे हुए इंद्रदेव को मनाने के लिए बारिश के लिए बरसों पुराने टोटके को आज तक आजमा रहे है। लोगो की मान्यता है कि इस तरह का टोटका करने से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है। मन्दसौर क्षेत्र में इंद्रदेव को मनाने के लिए रूठे हुए बादलों को मनाने के लिए बारिश के लिए लोग टोना टोटका करते नजर आए।
                             आज मन्दसौर क्षेत्र के गांधी चौराहा क्षेत्र में जिंदा आदमी चेतनयसिंह राजपूत को अर्थी पर सुलाकर मन्दसौर में बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। जिंदा आदमी चेतनयसिंह राजपूत को अर्थी पर सुलाकर घुमाया गया। यह टोटका इंद्रदेव को मनाने के लिए बारिश आने के लिए किया गया।

Related Articles

Back to top button