अरुण त्रिपाठी
रतलाम ३१ जनवरी ;अभी तक; शहर की अग्रणी सामाजिक संस्थान इस्लामिक-ए-हिंद कमेटी का 24 वा स्थापना दिवस पर संस्थाध्यक्ष इकराम इक्का बैलूत के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित डॉ. लीला जोशी, शहर काजी अहमद अली, सहित शहर की चार हस्तियों का सम्मान मांडली चौराहे पर समारोह आयोजित कर किया गया।
इनका हुआ सम्मान
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया,नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस महासचिव यास्मिन शेरानी, प्रभु राठौर, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, शाल श्रीफल प्रस्ती-पत्र एवं पुष्प माला से सम्मान संस्थाध्यक्ष इकराम इक्का बैलूत, क्षेत्रीय पूर्व पार्षद नजमा बेलूत, अंजुमन कमेटी नायब सदर परवेज, निखार, युवा समाजसेवी विनोद राठौर, साजिद कप्तान, रशीद मंसूरी, वीरपाल सिंह राठौर, आदि ने सम्मान किया | अतिथियों ने संस्था द्वारा 24 वर्ष के स्वर्णिम काल में किए गए उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था पदाधिकारियों को बधाइयां दी।
पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुर्तुजा स्टेशन वाला, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, वरिष्ठ पार्षद नासिर कुरेशी, वाहिद शैरानी महिला पार्षद आशा रावत। मनीषा व्यास, नीलोफर खान, कविता महावर, मीनाक्षी सेन, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, पीसीसी सदस्य संजय छाजेड़, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक अमानत खान, पूर्व पार्षद अरुण राव, फय्याज मंसूरी, चंद्र प्रकाश पुरोहित, डॉ मुस्तफा, शहजाद खान, किशनलाल भगीनामा, अमर सिंह शेखावत, जोएब आरिफ, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल डांगी, अफजल हुसैन नेता जी, हेमंत मेहता, तेजराम प्रजापत, संतोष ओहरा, देवेंद्र वैराल, विजय उपाध्याय, वहीद मेव, इकरार चौधरी, इलियास, अनवर खान, शाहिद अंसारी, संजय खंडकर, जफर खान, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संजय बाफना ने किया आभार प्रदर्शन इकराम एक्का बैलूत ने किया |