प्रदेश

स्वास्थ मंत्री के आश्वासन के बाद पैरामैडिकल स्टाफ एवं अन्य संगठनो की हडताल स्थगित

दीपक शर्मा

पन्ना १५ जुलाई ;अभी तक; स्वास्थ विभाग के पैरामैडिकल स्टाफ नर्सिंग स्टाफ अन्य संगठनो की विगत ग्यारह जुलाई से पूरे प्रदेश मे हडताल चल रही थी तथा दस बिन्दुओ की मांगे मानने के लिए सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था। जिसको लेकर सरकार के प्रतिनिधि के रूप मे स्वास्थ मंत्री प्रभुराम चौधरी की उपस्थिती में संगठनो के पदाधिकारीयो के बीच हुई चर्चा के बाद हडताल स्थगित कर दी गई है।

                              उक्त जानकारी से अधिकारी कर्मचारी महासंघ भोपाल ने सभी जिलो के हडतालरत कर्मचारीयो को अवगत कराया गया तथा फिलहाल समाप्त कर दी गई है। यह जानकारी सलीम खान हैल्थ डिपार्टमेंट अधिकारी कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष पन्ना के द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button