प्रदेश

कड़ाके की ठंड में स्वेटर पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे, लायंस डायनेमिक का स्वेटर वितरण अभियान जारी

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ५ दिसंबर ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक द्वारा कपकपाती ठंड से विद्यार्थियों के बचाव हेतु  स्वेटर वितरण अभियान चला रखा है। जिसके अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हाईस्कूल में 30 जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर वितरित किये गये। स्वेटर पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
                              क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने बताया कि वर्तमान में कपकपाती ठंड गिर रही है उपर से बादल होने से धूप नहीं निकल पा रही है ऐसे में इस कड़ाके की ठंड में छात्राओं को स्कूल में आना पड़ रहा है तथा गर्म कपड़ों के अभाव में उनकी स्वास्थ्य की चिंता लायंस क्लब डायनेमिक ने करते हुए 30 जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर वितरित किये। आगे भी इस अभियान के अंतर्गत अन्य छात्राओं को स्वेटर वितरित किये जायेंगे।
                                    इस अवसर पर क्लब सदस्या सीमा जैन, सपना पमनानी, चंद्रकांता पुराणिक, नीता छापरवाल एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button