6दर्दनाक सडक हादसे में दो उपनिरीक्षक और एक आरक्षक की मौत, एक आरक्षक एक सैनिक गंभीर घायल

8:14 pm or September 2, 2023
आशुतोष पुरोहित
खरगोन 2 सितम्बर ;अभी तक;  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाने में पदस्थ दो पुलिस उप निरीक्षक, एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई। एक आरक्षक और एक सैनिक गंभीर घायल हो गये। खरगोन में शिवडोले के चल समारोह से ड्यूटी कर लौट रहे सनावद थाने के पुलिसकर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बडा हादसा हो गया। दोनो गंभीर घायल को इन्दौर रेफर किया गया है। सभी पुलिस कर्मी खरगोन मे शिवडोले के चल समारोह मे ड्यूटी कर लौट रहे थे। सुबह 5 बजे के आसपास जिले सनावद थाने के बडूद के पास पुलिसकर्मीयो की निजी अल्टो वाहन एक खडे वाहन में जा घुसी।
                                    एसपी धर्मवीर सिह ने बताया की सनावद थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी खरगोन शिवडोला में ड्यूटी कर लौट रहे थे। बडूद के पास अल्टो वाहन खडे वाहन( राख का ट्रक/ ट्राला) में घुसने से दर्दनाक सडक हादसा हो गया।  सुबह 5 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। शिवडोले की ड्यूटी कर उप निरीक्षक रमेश भास्करे एसआई विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमावत की मौके पर मौत हो गई। वही आरक्षक रघुवीर और नगर सैनिक कोमल को गंभीर हालत में इन्दौर रेफर किया गया। सभी  सनावद थाने में पदस्थ है। और सनावद लौट रहे थे।
                               वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे है। थाना प्रभारी निर्मलकुमार श्रीवास से चर्चा कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त घायलो का बेहतर उपचार के लिये इन्दौर रेफर किया गया है। मृतक पुलिसकर्मियो के शव उनके घर भेजे जाने के इंतजाम कर रहे है। पीएम कराने के बाद शव मृतको के घर पहुंचाये जायेगे। घटना के बाद पुलिस थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी स्तब्ध है। और अपने साथियों को खोने का दुख का महौल है। खरगोन जिला पुलिस में शौक छा गया है।
                                 वाहन में सवार उप निरीक्षक रमेश भास्करे विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमावत की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं घटना में शामिल आरक्षक रघुवीर और नगर सैनिक कोमल को गंभीर हालत में रेफर किया गया।पुलिसकर्मियो के शव उनके घर भेजे जाने के इंतजाम कर रही है। परिजन सनावद अस्पताल पहुंच गये है। उप निरीक्षक रमेश भास्करे बुराहनपुर, विमल तिवारी इन्दौर और आरक्षक मनोज कुमावत इन्दौर के रहने वाले है।