प्रदेश

50 नौनिहालों को ठंड से बचाव हेतु वुलेन कैप प्रदान की

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ११ दिसंबर ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक द्वारा शीत ऋतु में निरंतर ऊनी वस्त्र वितरण  का कार्य जारी है। इसी कड़ी में स्थानीय संस्कार केन्द्र में क्लब सदस्या सीमा जैन के सहयोग से बच्चों को 50 वुलैन कैप प्रदान किये गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने की।
                                      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने कहा कि ठंड का असर नौनिहालों पर ज्यादा होता है। बच्चे अक्सर सुबह स्कूल जाते है ऐसे में ठिठूरन से बचाव हेतु क्लब द्वारा दी गई वुलैन कैप बच्चों को ठंड व बीमारी से दूर रखने में सहायक होगी।
                                             स्वागत उद्बोधन देते हुए क्लब अध्यक्षा श्रीमती चेलावत ने कहा कि लायंस डायनेमिक क्लब जरूरतमंदों तक  निरंतर मदद का हाथ बढ़ाने हेतु कार्य कर रहा है। इस ठंड के दौरान ऊनी वस्त्र व कम्बल वितरण का कार्य दानदाताओं के सहयोग से किया जा रहा है।
                                            इस अवसर पर संस्कार केंद्र संचालक अलका अग्रवाल, निवेदिता नाहर, क्लब सदस्या नंदा मेहता, चंद्रकांता पौराणिक, सीमा जैन, नीता छापरवाल, नीता सोलंकी, पूजा गांधी  आदि उपस्थित थे। आभार निवेदिता नाहर ने माना।

Related Articles

Back to top button