महावीर अग्रवाल
मन्दसौर/गरोठ १८ नवंबर ;अभी तक; 75 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित नगर परिषद कार्यालय भवन का लोकार्पण समारोह एवं नगर के प्रमुख चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का शुभारंभ बुधवार को संपन्न हुआ। नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग के मुख्य आतिथ्य व कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय नेता सांसद सुधीर गुप्ता, जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के विधायक देवीलाल धाकड़ के कर कमलों से संपन्न हुआ।
*भाजपा कार्यकर्ता का दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन*

कार्यक्रम मे मंच पर मंत्री हरदीप सिंह डंग विधायक देवीलाल धाकड जिला अध्यक्ष नानालाल पुर्व विधायक चंदरसिह सिसोदिया राजेन्द्र जी जैन पिछडा मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज पाटीदार मंडल अध्यक्ष राजेश सेठिया मंडल अध्यक्ष मेलखेडा कन्हैयालाल मतवाला किसान मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश पाटीदार नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनोख पाटीदार पुर्व नगर पंचायत अध्यश राजेश चौधरी जिला मंत्री श्यामसिह पिछडा मोर्चा महामंत्री सुनील पटेल चौहान जगदीश सोनी मंडल महामंत्री उमरावसिह चौहान पुर्व मंडल महामंत्री अशोक पहलवान सतीश गूजराती युवा मोर्चा मंडल महामंत्री दीपक मांदलिया पिछडा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौकूल पुर्व पार्षद प्रदीप मौर्य दिनेश चौधरी पुर्व पार्षद महेश मालवीय कमलेश गुर्जर जितेन्द्र वर्मा नारायणसिह सगोरिया चंदु सोनी महेन्द्र पहाडिया सुरेशसिह चौहान लुक्का घनश्याम जोशी धीरप सिंह श्यामसिह पिपलीया कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंत्री हरदीपसिह डंग ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की कमलनाथ किसी विधायक की सुनता नही था इसीलिये निपट गया। मैं काग्रेस का विधायक था फिर भी मेरी विधानसभा के लिये शिवराजसिह जी चौहान ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया, कई योजनाओं की स्वीकृती दी। किसी कार्यकर्ता को काम हो निःसंकोच मेरे पास आये आपके आर्शीवाद से मे जीता हू मे आपके काम नही आऊगा तो मेरा मंत्री होना बेकार है। विधायक देवीलाल धाकड, पुर्व विधायक चंदरसिह सिसोदिया
जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने भी सभी कार्यकर्ता को संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात सभी ने सहभोज किया।
Post your comments