भारतीय मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, लिये अनेक निर्णय

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर  ९ मार्च ;अभी तक;  भारतीय मजदूर संघ मन्दसौर की जिला कार्यकारिणी की बैठक 9 मार्च को जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा की अध्यक्षता व नवनियुक्त मन्दसौर विभाग प्रमुख श्री गोपाल जामलिया की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई ।
                                  बैठक में चर्चा कर निर्णय लिया गया कि  भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध सभी इकाइयां अपनी अपनी जिला व तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों के नाम, पता व मोबाइल नम्बर सहित सूची जिलाध्यक्ष को एक सप्ताह मे भेजे । सभी संगठन सदस्यता की जानकारी भी भेजे । सभी संगठन अपनी कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक पुनर्गठन की योजना बनाकर जिला ईकाई की सहमति से पुनर्गठन करें ।
                              बैठक मे सर्वश्री अशोक रामावत, चन्द्रकान्त शर्मा, महेन्द्र मोड़, भूपेश पाण्डे, अनिलकुमार क्षोत्रिय, कैलाश पुरोहित, भंवरलाल धनगर, गोपाल व्यास, मनोहरलाल खटवड़, अनिल जाट, किशोर साहू, राजेन्द्रकुमार शर्मा, जानकीलाल धाकड़, विष्णुलाल भदानिया, दिनेश डांगी, श्रीमती गायत्री बैरागी व निर्मला राठौर उपस्थित रहे । प्रारम्भ मे उपस्थित सदस्यों द्वारा श्री गोपाल जामलिया का स्वागत किया गया ।