दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी का गठन, नितिन जैन भावगढ़ वाला अध्यक्ष, पियुष जैन पानवाला सचिव बने

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १८ अप्रैल ;अभी तक;  दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप की वर्ष 2024-2025 के पदाधिकारी एवं संचालक मण्डल का गठन सर्वानुमति से किया गया।
                                 ग्रुप के वर्तमान अध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं सचिव मनीष पोरवाल(रतलाम वाला) ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में मार्गदर्शक श्री अजीत जैन(थम्बावाला) संयोजक श्री प्रवीण पोरवाल(जावद वाला), अध्यक्ष नितिन जैन(भावगढ़ वाला), उपाध्यक्ष सीए मयंक जैन, सचिव पियुष जैन(पानवाला), कोषाध्यक्ष रितेश भगत, सहसचिव रितेश पोरवाल(टीवीएस) व प्रवक्ता दिनेश जैन (गरोठ वाला) को बनाया गया। साथ ही संचालक मण्डल में संजय जैन(जबराशाह), अजय पोरवाल(नवकार), मनीष पोरवाल (केसी), आशीष उकावत, संजय जैन(विक्रम), शैलेष पोरवाल(पोरवाल ट्रेडर्स), नरेन्द्र जैन(अन्ना), पंकज जैन (भावगढ़ वाला), संदीप जैन (वरमंडल वाला), नितिन रीछावरा, शुभम पोरवाल(अलंकृता), सौरभ पोरवाल, अनीष पोरवाल (भावगढ़ वाला), विकास कोठारी(अरनोद वाला), राहुल पोरवाल(प्रगति साड़ी), अजय जैन (प्रिया एजेंसी), रोहित जैन(मच्छीरक्षक), पंकज जैन(श्रृंगारिका), नितेश पोरवाल(कमल डिस्पोजल), विशाल जैन(अफजलपुर वाला), शुभम जैन(नॉवेल्टी) को लिया गया।
नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप के संरक्षक सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने बधाई दी।