भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के नामांकन पत्र निर्देशन में मुख्यमंत्री जी होंगे सम्मिलित – श्री अटोलिया

महावीर अग्रवाल

मंदसौर १९ अप्रैल ;अभी तक;  आज भाजपा के ऊर्जावान लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के नाम निर्देशन पत्र  दाखिले के अवसर पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लोकसभा , लोक सभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी महेन्द्रसिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा संभागीय संगठन प्रभारी जीतू जिराती, लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित एंव लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड़, नीमच भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, संसदीय क्षेत्र के विधायकगण ओमप्रकाश सखलेचा, हरदीपसिंह डंग, दिलीपसिंह परिहार, राजेन्द्र पांडे, चन्दरसिंह सिसौदिया, माधव मारू, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया सहित संसदीय क्षेत्र के समस्त भाजपा एवं मोर्चे ,प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी के पदाधिकारीगण , कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने बताया की मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मंदसौर नगर  प्रथम आगमन पर जिला भाजपा के नेतृत्व में आयोजित आमसभा एंव भव्य रोड शो में संसदीय क्षेत्र से पधारे कार्यकर्ता एंव मंदसौर नगर के प्रबुद्धजन, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संस्थाओं, व्यायाम शालाओं, पार्टी के मंडल एंव मोर्चा, प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री जी का भव्य लाल कालीन स्वागत किया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 02 बजे हवाई मार्ग  से मंदसौर पधारकर कलेक्ट्रेट भवन पहुंच कर भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के नाम निर्देशन अवसर पर उपस्थित रहेगें। तत्पश्चात कलेक्टर भवन से  सभा स्थल गांधी चौराहे पर 02ः30 बजे पंहुचेगें। जहां विशाल आम सभा सम्पन्न होगी। आम सभा पश्चात गांधी चौराहा से मुख्यमंत्री जी का भव्य रोड शो प्रारंभ होगा। जो गांधी चौराहा से बस स्टैंड मार्ग, घंटाघर मार्ग, सदर बाज़ार मार्ग, प्रतापगढ़ पुलिया, वीर सावरकर ब्रिज, राजागुलाब गेट होता हुआ भगवान पशुपतिनाथ मंदिर द्वार पर पंहुचेगा। समस्त मार्गो पर मुख्यमंत्री मोहन यादव एंव समस्त जनप्रतिनिधिगणों का मंदसौर शहर की जनता जनार्दन द्वारा पुष्प वर्षा कर लाल कालीन स्वागत किया जायेगा।