चार सूत्रीय मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने प्रदर्शन करते हुए सौपा ज्ञापन

दीपक शर्मा

पन्ना २७ अप्रैल ;अभी तक; भारतीय मजदूर संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिषर मे प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात् प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

                            ज्ञापन मे मुख्य रूप से चार बिन्दुओं का उल्लेख किया गया है। जिसमे सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने की रही। दूसरी मांग ठेका प्रथा पर रोक लगाने तथा ठेका श्रम अधिनियम 1970 में न्यायोचित संसोधन किया जाए। तीसरी मांग आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति बनाई जाए। चैथी मांग न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी तय की जए। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी, विनोद मिश्रा, विनोद तिवारी, जगदीश जडिया, शिव कुमार मिश्रा, राम किशोर गर्ग, सलीम खान, राजेश रजक, इन्द्र कुमार शर्मा, मुनी पाण्डेय, बलराम सिंह, जीतेन्द्र बालमीक, रिक्की सारवान, भोला प्रसाद सोनी, बलराम यादव, अरविंद मट्टू, राजा सारवान, राम कुमार लूनियां, सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।