लायंस डायनेमिक ने जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन प्रदान की 

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर ७ मई ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक द्वारा एक जरूरतमंद महिला को श्रीमती प्रेमलता संघवी की स्मृति में रोजगार हेतु सिलाई मशीन प्रदान की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने कहा कि आज की महंगाई के दौर में महिलाओं को भी आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है, तभी वह अपने परिवार का बखूबी पालन पोषण कर सकती है। क्लब द्वारा एक जरूरतमंद महिला को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु सिलाई मशीन प्रदान की गई।
                            इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष नीता छापरवाल,अंजना जैन सुशीला गोधा, रेखा रातडिया, हेमा लोढा आदि क्लब सदस्य उपस्थित थी। आभार क्लब सचिव मनीषा मंडवारिया ने माना।