डॉक्टर शैलेश शुक्ला एनएमडीसी पन्ना मे राजभाषा अधिकारी नियुक्त

दीपक शर्मा

पन्ना ११ जून ;अभी तक; प्रसिद्ध कवि वरिष्ट साहित्यकार अनुवादक राजभाषाकर्मी डॉक्टर शैलेश शुक्ला को एनएमडीसी हीरा खनन परियोजना हिनौता में राजाभाषा अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

                              श्री शुक्ला को वर्ष 2019-20 में भारत सरकार ग्रह मंत्रालय द्वारा राजाभाषा गौरव पुरूष्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। श्री शुक्ला कार्नाटक, बिल्लारी परियोजना से स्थानान्तरित हो कर एनएमडीसी पन्ना मे पदस्थ हुए है। श्री शुक्ला पत्रकारिता जनसंचार, व्यवसायिक संचार, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र विषयो का बेहरत शैक्षणिक अनुभव रखते है। उनके द्वारा अनेक पुस्तके भी लिखी गई है। श्री शुक्ला को पन्ना एनएमडीसी में पदस्थ होने पर स्थानीय साहित्यकारो, कवियों, लेखको ने बंधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालो मे सुरेश सौरभ, जगदीश कुशवाहा, एलएन चिरोल्या, सुशील खरे वैभव, एस कुमार चनपुरिया आदि।