पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक आज

दीपक शर्मा

पन्ना २१ अगस्त ;अभी तक; पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा पन्ना के द्वारा प्रांतीय आवाहन पर दिनांक 22 अगस्त 2023 को दोपहर 2ः30 बजे जिला पंचायत पन्ना के प्रांगण में स्थित पेंशनर्स कार्यालय मे बैठक का आयोजन किया गया है तथा इसी दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सदबुद्धि के लिए सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया जायेगा।

                                         इस संबंध में संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल थापक, प्रमोद पाठक, राम गोपाल तिवारी, ए बी प्यासी, अश्विनी कुमार पांडे, अमृतलाल बाल्मीकि, स्वामी प्रसाद गंगेले, गणेश सिंह, शिवराम गोस्वामी, स्वामी प्रसाद जडिया, भोला प्रसाद जडिया, बाबूलाल सेन, भगवत नायक, पी एन खरे, राकेश जैन, महेश सिंह परमार, प्रदीप मिश्रा ने ने संगठन के सभी सदस्यो से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।