मयंक शर्मा
खंडवा १५ सितम्बर ;अभी तक;ल जिले की तहसील मुख्यालय हरसूद (नया छनेरा ) में 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद से बालिका बदहवाश में है। घर के सामने खेल रही बच्ची को मोबाइल पर गेम खिलाने के बहाने 25 साल के दरिंदे ने ने बुलाया ओर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक राधव उसका अपहरण कर अपने घर ले गया। वहां मासूम का यौन शोषण किया।
हरसूद एसडीओपी लोकेंद्रसिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी राघव को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता व उसके परिजन ने फिलहाल दुष्कर्म की बात नहीं बताई। इसलिए छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। डाक्टर रपट मिलने के बाद प्रकरण गंभीर होगा।।
हरसूद के सरकारी अस्पताल में उपवार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ गलत हुआ है। वह बुरी तरह दहशत मे है।पिछले आठ दिनों से बच्ची का इलाज चल रहा है। पीडित बच्ची ही नहीं उसका पूरा परिवार घटना से दुखी है। वह गांव छोड़ दूसरी जगह रहने चले गए हैं।
दर्दनाक हादसे को बयां करती मासूम की मां ने मीडिया को बताया कि 5 सितंबर को मैं घर के अंदर काम कर रही थी। चार साल की बेटी घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। कुछ देर बाद बेटी रोते हुए मेरे पास आई और सीने से लिपट गई। मैं कुछ समझ नहीं पाई कि उसे क्या हुआ है। वह काफी डरी हुई थी। उसे कुछ देर बाद तेज बुखार आ गया। मैं गांव के ही एक डॉक्टर के पास बच्ची को ले गई। डॉक्टर ने बुखार की दवाई- गोलियां दे दी। तीन-चार दिन बीतने के बाद भी वह ठीक नहीं हुई तो बढे अस्पताल रेफर किया गया। वहा दुराचार होने के बात सामने आई। डॉक्टर ने बच्ची का चैकअप किया। उसके बाद कहा कि फिर मैंने उससे प्रेम से पूछा तो बच्ची ने राघव की करतूत बताई।
परिजनो के अनुसार आरोपी लगातार पीड़िता के घर आता रहता था। उसे देख बच्ची इतनी सहम जाती थी कि वह मां के आंचल में छिप जाती थी। तब राघव की करतूत उजागर हुई। पीड़िता की मां ने हरसूद थाने में शिकायत दर्ज कराइ्र है। एसछीओपी ने कहा कि मामले में उतरोत्तर जांच जारी है।