15 हजार का ईनामी बदमाश जनावर गिरफ्तार

6:19 pm or July 6, 2023
देवेश शर्मा
मुरैना 6 जुलाई  ;अभी तक;  जिले की की सिविल लाइन थाना पुलिस ने बुधवार रात  15 हजार के इनामी बदमाश जनावर को पकड़ने में सफलता हांसिल की है। आरोपी पर 22 अपराध दर्ज हैं। आरोपी रात में आरटीओ बैरियर की तरफ घूम रहा था, उसी समय पुलिस की नजरों में आ गया। वह पुलिस से बचने भागा लेकिन दबोच लिया गया।
                             थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने आज यहां बताया कि आरोपी लल्ला दण्डौतिया उर्फ जनावर पुत्र गिर्राज दण्डौतिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुन्दरपुर गांव थाना सिविल लाइन तथा हाल निवास गोपीनाथ की पुलिया, थाना कोतवाली का रहने वाला है। उस पर हत्या के प्रयास, दारू की तस्करी, अवैध कब्जा व मारपीट सहित 22 अपराध पंजीबद्ध हैं। वह पिछले दो साल से लगातार फरार चल रहा था। बुधवार की रात वह आरटीओ बैरियर के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस की नजर उस पर पड़ गई। पुलिस ने तुरंत उसका पीछा किया। पुलिस से बचने उसने दौड़ लगा दी लेकिन वह भाग पाने में सफल नहीं हो सका तथा दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि
आरोपी पिछले दो साल से फरार चल रहा था। इस पर 10 हजार रुपए इनाम स्टेशन रोड थाना पुलिस तथा पांच हजार रुपए सिविल लाइन थाना पुलिस ने घोषित कर रखा था।

Post your comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *