पानी भरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय धनराज की मौत

7:01 pm or September 18, 2023
मयंक शर्मा
खंडवा १८ सितम्बर ;अभी तक;  रविवार को मोघट थाना क्षेत्र के नवकार नगर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय धनराज पिता  गजानंद की मौत हो गई। पदम नगर प्रभारी  अशोक सिंह ने बताया कि बालक के शव का पीएम के बाद परिजनोको सौप दिया गया है।  मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

परिजनों ने  कहाकि धनाराज अपने दोस्तों के साथ नवकार नगर के पीछे गड्ढे में रुके पानी में नहाने गया था। तालाब नुमा इस गड्ढे में पानी की गहराई अधिक होने की वजह से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने नवकार नगर के पास उत्खनन के सवाल पर कहा कि अभी नहीं बता सकता कि उत्खनन वैध है या अवैध। कार्यालय जाकर जानकारी दे पाऊंगा।

शहर से सटी कालोनियों के आसपास अवैध रूप से मुरुम खोदकर जगह-जगह गहरे गड्ढे किए जा रहे हैं। ऐसी गतिविधियों पर खनिज विभाग के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते वर्षा के समय पर यह गड्ढे तालाब में तब्दील होकर रहवासियों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं।
खंडवा। रविवार को मोघट थाना क्षेत्र के नवकार नगर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय धनराज पिता  गजानंद की मौत हो गई। पदम नगर प्रभारी  अशोक सिंह ने बताया कि बालक के शव का पीएम के बाद परिजनोको सौप दिया गया है।  मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।