कार्यकर्ताओ को नई ऊर्जा देने भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न

6:05 pm or August 10, 2023
दीपक शर्मा
पन्ना १० अगस्त ;अभी तक;  पन्ना के फल सब्जी मंडी ग्राउंड में आज भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा संगठन मंत्री हितानंद शर्मा और केबीनेट मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह रहे जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को 2023 में जीत का मंत्र दिया और कहा एकजुट होकर पुनः भाजपा की सरकार बनाना है।
                              इस बीच कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खनिज एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना में भाजपा की जीत प्रचंड बहुमत से हुई थी और भाजपा की सरकार ने विकास कार्य किए हैं पुनः भाजपा को जिताने और सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा आप सभी लोग पिछली बार से अधिक मतों से भाजपा को जिताने का प्रयास करें।
                                    बता दें कि कार्यकर्ता सम्मेलन में पन्ना विधानसभा की बूथ स्तर की सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा के लोग शामिल हुए।

Post your comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *