आध्यात्मिक चेतना अभियान का आध्यात्मिक संवाद सम्पन्न

3:12 pm or July 17, 2023
महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १७ जुलाई ;अभी तक;  आध्यात्मिक चेतना अभियान द्वारा पवित्र सावन मास में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर देव दर्शन एवं आध्यात्मिक संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार श्री गोपाल बैरागी ने कहा कि भगवान शिव से स्वयं कष्ट सहकर लोक कल्याण के कार्य करने की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। भगवान शिव ने लोक कल्याण के लिये कालकूट हलाहल जहर पिया था इसलिये वे नीलकंठ कहलाते हैं।
                           श्री प्रकाश रातड़िया ने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ तीर्थ मंदसौर का गौरव है, जिनकी कृपा से यहां निरंतर प्रेम, सद्भाव व शांति का वातावरण बना रहता है। श्री कृष्णकुमार जोशी ने कहा कि भगवान शिव आशुतोष प्रभु है जो सच्ची श्रद्धा भक्ति से प्रसन्न हो जाते है व भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते है। श्री सत्यनारायण भूरिया, निर्मल मच्छीरक्षक, योगेन्द्र जोशी ने भजन प्रस्तुत किये।
                          श्री राजेन्द्र छाजेड़, विनोद नराणिया, डा. रविन्द्र जोशी, प्रकाश चंदवानी, मदनलाल शर्मा, भेरूलाल पटेल, निरंजन भारद्वाज, बाबूलाल जैन ने संवाद में सहभागिता की। आध्यात्मिक चेतना अभियान के संयोजक श्री विनोद शर्मा एडवोकेट ने स्वागत किया। आध्यात्मिक संवाद के संयोजक श्री रमेश ब्रिजवानी ने संचालन किया। आभार प्रदर्शन श्री  पंकज वेद एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।

 

Post your comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *