नाबालिक छात्रा का अपहरण कर उससे दुष्कर्म का मामलें पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

7:40 pm or July 16, 2023
मयंक शर्मा
खंडवा १६ जुलाई ;अभी तक;  जिले के पिपलौउ थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम भीलखेड़ी में एक नाबालिक छात्रा का अपहरण कर उससे दुष्कर्म का मामलें पुलिस ने  3 आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366, 342, 376, 506, 34 भादवि 3/4 पाक्सो एक्ट में मामला पंजीबद्व किया है। शुक्रवार रात में आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

पिपलोद थाना प्रभार्री  हरिसिंह रावत पे बताया कि आरोपी  पीडिता को एक सप्ताह से परेशान कर रहा था। फिर धमकाने लगा और दोस्तों की मदद से रात 3 बजे छात्रा का अपहरण कर लिया। एक दोस्त ने लड़की से बात कराई थी, दूसरे ने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। यहां से आरोपी ने एक गांव में ले जाकर रखा और वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पिता ने फोन पर बात कर बेटी को परिवार की दुहाई दी तो वह घर लौट आई।

लौटने पर पीडिता परिजन के साथ पिपलोद थाने पहुंची और आप बीती  बताई।  15 वर्षीय पीडिता ने बताया कि वह नौंवी की छात्रा है। वह स्कूल जाती तो रास्ते में रोजाना गांव का पिन्टु पिता दिनेश उसे परेशान करता है। पिंटू के साथ गांव का अनिल पिता कैलाश, राकेश पिता भायराम भी रहते है। राकेश के इशारे पर ही सारे लड़के स्कूली छात्राओं को परेशान करते है। श्े मुझे एक हफ्ते से परेशान कर रहे थे। पिंटू कहने लगा कि हम भागकर नहीं गए तो हमारे साथ बुरा हो जाएगा। इस तरह मुझे बहला-फुसलाकर राजी किया।

                      पीडिता ने आगे कहा कि 13 जुलाई गुरूवार की रात 3 बजे अनिल मेरे घर आया। उसके मोबाइल से पिंटू से बात कराई और गांव के बाहर छोड़ दिया। गांव के बाहर से राकेश ने बाइक से जंगल की तरफ छोड़ दिया। फिर पिंटू मुझे नेपानगर के पास एक गांव ले गया। जहां रातभर एक कमरे में रखा और मेरे साथ बलात्कार किया।

 

Post your comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *