खेत की मेड़ को लेकर दो चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक की मौत, तीन घायल

9:59 pm or July 8, 2023

देवेश शर्मा

मुरैना 8 जुलाई ;अभी तक;  मुरैना जिले के रिठौरा थाने के गिरगोनी गांव में कल रात खेत की मेढ़ को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद  खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव के रामकरण गुट के लोगों ने दिन में हुए विवाद का बदला लेने के कल रात पुन राजाराम गुट के सोते हुए परिवार पर बंदूकों से फायरिंग कर दी। हमलावरों की गोली से 15 साल के किशोर जसवीर की मौत हो  गई। हमलावरों की फायरिंग से मृतक किशोर के पिता, माता व चाचा भी गोली लगन से गंभीर रूप से घायल होगये हैं। रिठोरा पुलिस ने हमलावरो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।हमलावर घटना के बाद अपने मवेसी लेकर फरार हो गए है।

पुलिस के अनुसार अरदौनी गांव निवासी 55 वर्षीय राजाराम पुत्र मेघलाल गुर्जर का खेत की मेढ़ को लेकर अपने ही चचेरे भाई रामकरण सिंह गुर्जर से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर इन दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें रामकरण पक्ष के लोगों ने राजाराम की मारपीट कर दी थी।झगड़े के बाद राजाराम ने रिठौरा थाने में मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करा दिया।पुलिस ने बताया कि एफआइआर होने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ, कि शुक्रवार की रात 12 बजे के करीब सात-आठ लोग बंदूक व अन्य हथियार लेकर राजाराम के घर में घुस गए। उस समय राजाराम का पूरा परिवार घर के बाहर बनी झोंपड़ी में सोया हुआ था। आरोपितों ने सोते हुए राजाराम गुजर्र, उसकी पत्नी अनारदेवी उम्र 48 साल, बेटे जसवीर सिंह उम्र 15 साल और मृतक के चाचा शैलेंद्र पुत्र रामदीन गुर्जर उम्र 25 साल को गोली मार दी। तीनों घायलों के पेट में गोली लगी है। गंभीर हालत में उन्हें ईलाज हेतु ग्वालियर के जे एच अस्पताल भर्ती कराया गया है।गोली से  15 साल के जसवीर की मौत हो गई।

रिठौरा पुलिस ने इस मामले में रामकरण सिंह गुर्जर, सुरजीत गुर्जर, रुस्तम सिंह गुर्जर, लवकुश गुर्जर, जयसिंह गुर्जर, रवि गुर्जर, जयराम गुर्जर और वीरसिंह गुर्जर के खिलाफ हत्या की धाराआें में केस दर्ज किया है।

मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया ने बताया कि- एक बीघा जमीन के बंटवारे व मेढ़ को लेकर यह विवाद हुआ है। दोनों पक्ष में शुक्रवार को झगड़ा हुआ, जिस पक्ष पर एफआइआर हुई उसी ने आधी रात को सोते हुए राजाराम गुर्जर के परिवार पर फायरिंग कर हमला बोला। घटना में एक किशोर की मौत हुई है, तीन घायल हुए हैं। आरोपित गांव से फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

 

Post your comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *