कांग्रेस के वरिष्ट नेता अवधेशसिंह सिसौदिया को हरदा जिले का प्रभारी बनाया गया

6:34 pm or July 14, 2023

मयंक शर्मा

खंडवा १४ जुलाई ;अभी तक;   कांग्रेस के वरिष्ट नेता अवधेशसिंह सिसौदिया को हरदा जिले का प्रभारी बनाया गया है। वे हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जिला प्रभारी रहे थे। अब तक हरदा जिले के प्रभारी अजय ओझा थे, जिन्हें इसी हफ्ते जिला कांग्रेस कमेटी में ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद दिया गया है।  कसंग्रेस ने ओझा की जगह सिसौदिया को हरदा का प्रभारी बना दिया है।

1998 में उन्हें खंडवा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया था।चुनाव में भाजपा के हुकुमचंद यादव से 71 वोट से हार गए थे।यह खंडवा सीट पर कांग्रेस हार का सिलसिला तभी से जारी है। राजनैतिक हल्को में कहा जाता है कि  कांग्रेस के लिए वो दिन था, तब से आज तक खंडवा सीट से चुनाव नहीं जीत पाई है। इसके पीछे की मूल वजह कांग्रेस में गुटबाजी। सिसौदिया को अरूण यादव गुट का धुर्रविरोधी माना जाता है लेकिन पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह से ज्यादा नजदीकी है।

Post your comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *