67वीं राष्ट्रस्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नियुद्ध गुरुकुल के तनिष्क परनाम का हुआ चयन

6:38 pm or September 18, 2023
महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १८ सितम्बर ;अभी तक;  नियुद्ध खेल के विश्व मुख्यालय पर प्रशिक्षण प्राप्त कर नियुद्ध गुरुकुल के खिलाड़ी विगत 7 वर्षों से शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक ला रहे हैं। वर्ष 2023-24 में 67वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए तनिष्क परनाम और अर्पण भंडारी ने नियुद्ध के जोहर दिखाये। ताइक्वांडो खेल में शानदार प्रदर्शन करके अपने वजन समूह के अंदर तनिष्क परनाम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक और अर्पण भंडारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।
                                  67वीं राष्ट्र स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो दिसंबर के अंत में होने वाली है उसमें तनिष्क परनाम मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
                                 दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुदीप दास, जिला खेल अधिकारी अशोक शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, वर्ल्ड नियुद्ध फेडरेशन के संस्थापक डॉ. श्री नरेंद्र श्रीवास्तव, नियुद्ध गुरूकुल के प्रशिक्षक प्रवीण भण्डारी, अजय सिंह चौहान, ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।