लिपिक वेतन विसंगति और अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा

6:32 pm or September 18, 2023
महावीर अग्रवाल
 मंदसौर १८ सितम्बर ;अभी तक; लिपिक वेतन विसंगति और अन्य मांगों को लेकर श्रीरमेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष के जावरा प्रवास पर  माननीय शिवराज सिंह जी चौहान मुख्यमंत्री म.प्र. शासन के नाम से ज्ञापन  श्रीरमेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष के जावरा प्रवास पर जिले के लिपिक साथी कर्मचारियों द्वारा लिपिक वेतन विसंगति के बारे में लगभग 15 मिनट तक चर्चा कर ज्ञापन दिया गया।
                         उनके द्वारा बताया गया लिपिको कि इस मांग की पूर्णता हेतु में प्रयासरत हु। मुलाकात के दौरान  रतलाम जिला अध्यक्ष अरूण शर्मा , मंदसौर जिला अध्यक्ष प्रमोद  गौतम, सूर्यप्रताप सिंह कछावा, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र शाह , मनोज पांडे, रतलाम जिले से शेलेन्द्र सिंह चौहान , जयपाल सिंह , राजेश ठाकुर,पिंकेश जैन, मनोज चौहान, रामसिंह मईडा, नितिन नांदेचा, राजकुमार सोनी, संजय राठौर, दशरथ सिंह मावी, ललिता शंकर शर्मा, ओपी चौहान, प्रकाश परासिया, मुकेश शर्मा, दीपक रावल, जगदीश मौर्य उपस्थित रहे।।