अष्टानिका महोत्सव के समापन पर हवन पश्चात निकली रथयात्रा ट्रस्ट द्वारा सम्मान किया गया, तपस्वीयो का पारना भी हुआ

7:23 pm or July 4, 2023
महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ४ जुलाई ;अभी तक;  णमोकार महामंत्र साधना केंद्र बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर 8 दिन से चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान महोत्सव के संपन्न होने पर हवन पश्चात् जिनेंद्र देव की रथयात्रा निकाली गई।
                            यह जानकारी देते हुए डॉ. चंदा भरत कोठारी ने बताया कि डॉ वीरेंद्र कुमार, विवेक, विदेह गांधी परिवार द्वारा क्षेत्र पर पूजन विधान का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें अनेक श्रद्धालु दूर-दूर क्षेत्रों से भी आकर सम्मिलित हुए। भिन्न-भिन्न धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन चलते रहे। ब्रह्मचारी संजय भैया, ब्रह्मचारिणी रीता दीदी,अर्पणा दीदी,बसंता दीदी,कल्पना दीदी,राजूल दीदी के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुए। विधान पूजन संपन्न होने के बाद रथयात्रा निकाली गई। 8 उपवास की तपस्या करने वाले दक्षा कियावत, शशि जैन व कमला जैन भी बग्गी में सवार होकर रथ यात्रा में शामिल हुए।
रथ यात्रा ने साधना केंद्र के विशाल परिसर का भ्रमण किया। स्थान-स्थान पर श्रावकों
ने रंगोलियां बनाई व श्रीजी की आरती की। बैंड बाजे के साथ रथयात्रा जब जिनालय पहुंची तो वहां भगवान का मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक कर आरती की गई।तपस्वियों का सामूहिक पारना कराया गया।
इस अवसर पर श्री नरेंद्र कुमार गांधी एडवोकेट, डॉ मनसुखलाल गांधी, डॉ वीरेंद्र गांधी, श्रीमती चंदनबाला गांधी व मधु गांधी मंचासीन थे। साधना केंद्र ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर गांधी परिवार के महानुभाव का हार माला, श्रीफल, पगड़ी से ट्रस्टीगणों द्वारा सम्मान किया गया। स्वागत भाषण ट्रस्ट अध्यक्ष शांतिलाल बड़जात्या ने दिया। क्षेत्र परिसर में संचालित विद्यालय की जानकारी श्री विजेंद्र कुमार सेठी ने प्रदान की।  ट्रस्टी श्री कैलाशचंद्र बड़जात्या, चंदनबाला गांधी, डॉ वीरेंद्र कुमार गांधी, पूर्वासा गांधी आदि ने समारोह को संबोधित किया।
इस अवसर पर सर्वश्री शांतिलाल पाटनी, सनत कुमार सेठी, अशोक कुमार पाटनी, अजय बाकलीवाल, डॉ संजय गांधी, देवेंद्र कुमार बाकलीवाल, पदम पहाड़िया, महावीर रावका,विजय कुमार जैन आदि ट्रस्टी गण ने उपस्थित होकर सम्मान समारोह में भाग लिया। संचालन डॉ चंदा कोठारी ने किया, आभार अभय अजमेरा ने व्यक्त किया।

Post your comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *