प्रभारी मंत्री ने किया पौधरोपण

6:56 pm or July 6, 2023

दीपक शर्मा

पन्ना ६ जुलाई ;अभी तक; आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे ने बुधवार को पन्ना प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में पौधरोपण किया। जनअभियान परिषद के तत्वाधान में प्रभारी मंत्री द्वारा आंवले का पौधा रोपा गया।

                                       इस मौके पर म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैलेन्द्र बरूआ, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीनाराजे, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता सहित सतानंद गौतम, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र, जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं अंकुर अभियान के सहायक नोडल अधिकारी आनंद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
04

Post your comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *