शिव भक्ति में लीन मुस्लिम युवती रूबीना बनी रक्षा सोंलकी

5:56 pm or July 18, 2023
मयंक शर्मा
 खंडवा १८ जुलाई ;अभी तक;  सावन के दूसरे सोमवार को यहां नगर के महादेवगढ स्थित  प्राचीन शिव मंदिर में  भोलेनाथ की आराधना लीन ं बुरहानपुर की युवती  रूबीना ने सनातन धर्म अपनाकर उसने अपना नाम बदलकर  रक्षा रख लिया  हैं।  खंडवा का महादेवगढ़ मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां सावन में विशेष आयोजन होते हैं। रूबीना से रक्षा बनी युवती के यहां आने पर महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल ने कहा कि  उस बहन का शुरू से ही मन सनातन में है, इसलिए वो यहां आई।
                                      उधर मामले को लेकर मुस्लिम समाज की ओर से  विधि आयोग को यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) पर अपनी राय देते हुए एडीएम बीएल बड़ोले को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उल्लेख किया गया है कि यूनिफार्म सिविल कोर्ट को लागू नहीं किया जाए। क्योंकि हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी आदिल मंसूरी, नासिर खान, वहीद मंसूरी, समीर खान व अन्य समाजजन मौजूद थे।इन्होने ज्ञापन में कहा कि  यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने से धार्मिक अधिकारों का हनन हो सकता है, इसलिए हमारी मांग है कि विधि आयोग से यूनिफार्म सिविल कोड को लागू नहीं किया जाए।यहां सभी को अपने अपने धर्मों का पालन करने और संस्कृति का पालन करने का पूरा अधिकार है।
                                       ज्ञातव्य है कि बुरहानपुर के युवक प्रतीक सोलंकी से सावन महीने में रूबीना से  विवाह रचाया। महादेवगढ़ में सावन के दूसरे सोमवार को नवयुगल ने भोलेनाथ की आरती की । रक्षा बनी रूबीना ने बताया कि बुरहानपुर के प्रतीक सोलंकी और वह एक-दूसरे को पसंद करते हे।  हमने प्रेम विवाह रचाया है।रूबीना से  रक्षा बनने पर उसने कहा कि सनातन के प्रति लगाव के चलते यह कदम उठाया है।

 


Post your comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *