महावीर अग्रवाल
मंदसौर १७ सितम्बर ;अभी तक; पर्युषण पर्व के पंचम दिवस कल संजय गांधी उद्यान में श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट क द्वारा प्रभु महावीर का जन्म वाचन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नाकोड़ा नगर स्थित श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर में प्रतिवर्ष पर्युषण पर्व के अंतर्गत विविध धार्मिक गतिविधियां की जाती है। इसी तारतम्य में नाकोड़ा नगर एवं आसपास के जैन धर्मावलम्बियों ने कल हर्षोल्लास के वातावरण मे ंप्रभु महावीर का जन्म वाचन महोत्सव मनाया। साध्वी श्री मैत्रीपूर्णाश्रीजी म.सा. व साध्वी श्री सिद्धमपूर्णा श्रीजी म.सा. ने कल्पसूत्र का वाचन करते हुए बड़ी संख्या में धर्मालुजनों की उपस्थिति में प्रभु महावीर के जन्म का वृतान्त श्रवण कराया। साध्वीजी ने जैसे ही धर्मालुजन की वीर जन्म वाचन सुनाया। पुरे संजय उद्यान में हर्ष का वातावरण निर्मित हो गया।

