प्रदेश

लायंस डायनेमिक ने केशव संस्कार केंद्र पर बच्चों को पाठ्य सामग्री प्रदान की

महावीर अग्रवाल 

 
मन्दसौर १७ फरवरी ;अभी तक;  मंदसौर सेवा भारती समिति द्वारा संचालित केशव संस्कार केन्द्र पर लायंस क्लब डायनेमिक मंदसौर द्वारा बच्चों को पाठ्य सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान बच्चों को नीलिमा जैसवानी द्वारा फल, बिस्किट, टॉफी, मिठाई, चिप्स का वितरण भी किया गया।
                            इस अवसर पर बच्चों से संस्कार से संबंधित सुंदर नाटिका भी प्रस्तुत की। जिसकी सभी ने सराहना की। बच्चों को नृत्य भी प्रस्तुत किये। इस दौरान बच्चों ने माता-पिता के चरणों की पूजा कर संस्कारित होने का परिचय दिया।
                      बच्चों को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने कहा कि संस्कृति में ही संस्कार पलते हैं। हमें अपने नियमित जीवन में ऐसे ही संस्कारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए।
                         इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, नीलिमा जैसवानी, चन्द्रकांता पुराणिक, ललिता मेहता, तरंग शुक्ला, रीमा सैनी, संस्कार संस्था अध्यक्ष अलका अग्रवाल, सचिव निवेदिता नाहर भी उपस्थित थे। संचालन ललिता मेहता ने किया एवं आभार अलका अग्रवाल  ने माना।

Related Articles

Back to top button