प्रदेश

तेज रफ्तार यात्री बस और ट्रैक्टर मे हुई भिड़ंत, आधा दर्जन यात्री घायल

दीपक शर्मा

पन्ना २७ मई ;अभी तक; जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुख्य सड़क मार्ग पिपरवाह बाईपास के पास एक सड़क हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार बस और ट्रैक्टर ट्राली के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। जिसमें बस चालक, ट्रैक्टर चालक सहित आधा दर्जन लोगो को मामूली चोटे आई है बाकी यात्री सुरक्षित है।

                             शरद भटेले कंपनी ग्वालियर की बस जो प्रतिदिन अमानगंज से दिल्ली, गुड़गांव के लिए अस्थाई परिमिट पर परिवहन अधिकारी तथा पुलिस की मिली भगत से चलाई जा रही है। उक्त बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया जाता है कि टक्कर मे जो ट्रैक्टर ट्राली चपेट मे आई है उसमें लकडी के पटिया भरें हुए थें। जो पिपरवाह की ओर जा रहा था। उसी दौरान उक्त सडक दुर्घटना घटित हुई है।

Related Articles

Back to top button