दुष्कम की शिकार नाबालिक  पीड़िता ने बेटी को दिया जन्म।

5:52 pm or July 18, 2023

मयंक शर्मा

खंडवा १८ जुलाई ;अभी तक;  दुष्कर्म की शिकार गर्भवती 15 वर्षीय पीडिता ने लाडली को   जन्म दिया है।  रविवार को शल्य क्रिया द्वारां उसने एक बेटी को जन्म दिया। बाल कल्याण समिति द्वारा पीड़िता की काउंसलिंग करने पर उजागर हुआ कि आरोपी ने पीड़िता को छोटे भाई की हत्या करने की धमकी दी थी। इसीलिए पीड़िता डर गई और आरोपी सतत  यौन शोषण करता रहा।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विजय सनावा ने बताया बेटी के गर्भधारण करने से परिवार सदमें में आ गया। वह बच्चा नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने गर्भ समापन के लिए पत्र भी लिखा। कोर्ट में भी ये मामला पहुंचा। डॉक्टर से राय ली गई। जिसमें डॉक्टर ने बताया कि इससे बच्चे के साथ पीडिता  की भी जान खतरे में पड़ सकती है। इसलिए गर्भ समापन नहीं कर सकते।

समिति अध्यक्ष सनावा ने बताया पीड़िता की काउंसलिंग की तो खुलासा हुआ कि आरोपी रिश्तेदार था।जिले की नर्मदानगर थाना  पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की व उसके परिजन की शिकायत पर एक रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर  आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, दुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती हो चुकी थी। परिजन को आठ माह में गर्भधारण का पता चला। तब जाकर यौन शोषण की बात सामने आई।

Post your comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *