महावीर अग्रवाल
मंदसौर १६ अगस्त ;अभी तक; पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली, तीन जोड़ी ट्रेने पूर्व तटीय रेलवे खुर्दारोड मंडल के भुवनेश्वर-मंचेश्वर-हरिदासपुर-धानमंडल स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण, निरस्त रहेगी। निरस्त ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर पुरी एक्सप्रेस, जोधपुर से 26 अगस्त, 2023 को चलने वाली
गाड़ी संख्या 20813 पुरी जोधपुर एक्सप्रेस, पुरी से 23 अगस्त, 2023 को चलने वाली
गाड़ी संख्या 20917 इंदौर पुरी एक्सप्रेस, इंदौर से 22 अगस्त, 2023 को चलने वाली
गाड़ी संख्या 20918 पुरी इंदौर एक्सप्रेस, पुरी से 24 अगस्त, 2023 को चलने वाली
गाड़ी संख्या 22909 वलसाड पुरी एक्सप्रेस, वलसाड से 24 अगस्त, 2023 को चलने वाली
गाड़ी संख्या 22910 पुरी वलसाड एक्सप्रेस, पुरी से 27 अगस्त, 2023 को चलने वाली
Post your comments